
पंजाब मे रोडवेज कर्मचारी यूनियन आज अलग अलग जगहो पर कर रहे है विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब रोडवेज पनबस कर्मचारी यूनियन द्वारा आज पंजाब के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में जानकारी मिली है कि कर्मचारियों द्वारा जालंधर में रास्तों पर बसे रोक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि आउट सोर्स भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा हैं। प्रदर्शनकरियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती यह धरना जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के चलते लोग कई घंटे से जाम में फंसे हैं। आपको बता दें कि जालंधर के पीएपी चौक में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही पठानकोट चौक, फगवाड़ा ब्यास फ्लाईओवर सहित अमृतसर दिल्ली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह रास्ते रोक दिए गए हैं। पूरे पंजाब में पंजाब रोडवेज पनबस कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन तेज कर दिया गया है।





















