
ईरानी पुलिस कमांडर ने 15 साल की बलोच लड़की से किया रेप
पुलिस फायरिंग में 36 की मौत
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): ईरान में जेहदान शहर में 15 साल की बलोच लड़की से रेप के विरोध में प्रदर्शन किए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। 36 लोग मारे गए। नमाज के बाद बलोच समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे और इन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की।पिछले सप्ताह एक पुलिस कमांडर पर एक 15 साल की बलोच लड़की के बलात्कार के आरोप लगे थे। ईरान के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरू मौलवी अब्दुल हमीद ने इस लड़की से रेप की पुष्टि की थी।





















