
हरिके वेटलैंड के संरक्षित क्षेत्र से अतिक्रमण मामला
हाईकोर्ट की कडी फटकार के बाद पंजाब सरकार आई हरकत मे
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): फिरोजपुर और तरनतारन के सैकड़ों एकड़ में फैले हरिके वेटलैंड के संरक्षित क्षेत्र से अतिक्रमण मामले मे हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद आखिरकार पंजाब सरकार हरकत मे आ गई है और संरक्षित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं और इसकी हाई कोर्ट को अब जानकारी दी गई है। इसके साथ ही हाई कोर्ट को बताया गया कि इसमें दोषी राजस्व अधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।
चीफ जस्टिस रवि शंकर झा एवं जस्टिस अरुण पल्ली की खंडपीठ ने सरकार के इस जवाब पर संतुष्टि जताते है सरकार को कार्रवाई किए जाने के लिए चार हफ्तों का और समय देते हुए फिरोजपुर के डीसी और एसएसपी को दो नवंबर को मामले की अगली सुनवाई पर स्टेटस रिपोर्ट दायर किए जाने के आदेश दे दिए हैं ।























