
आज से दिल्ली CM केजरीवाल व पंजाब CM मान दो दिन के गुजरात दौरे पर
करेगें जनसभाओं को संबोधित
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता):दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे, जहां वे संयुक्त रूप से चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप के गुजरात महासचिव मनोज सोराठिया ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन दो अक्टूबर को दोनों नेता सुरेंद्रनगर शहर और खेड़ब्रह्मा शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।























