
वुमेंस एशिया कप 2022 का आगाज आज से
भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): वुमेंस एशिया कप 2022 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज मेजबान बांग्लादेश थाइलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलकर करेगी। वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाइलैंड के अलावा पाकिस्तान, मलेशिया और यूएई की टीमें हिस्सा ले रही है।






















