
आज पीएम मोदी देश में 5जी सेवा का करेगें शुभारंभ
बदल जाएगी आज से इंटरनेट की दुनिया
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): आज से देश मे इंटरनेट की दुनिया बदल जाएगी क्योकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। सरकार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। जानकारी के अनुसार आज से आरंभ होने वाले इंडियन मोबाइल कांग्रेस में पीएम मोदी 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे। जिस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल और वोडाफोन इंडिया के कुमार मंगलम बिरला भी मौजूद रहेंगे। देश में चार जगहों पर ट्राई की तरफ से 5जी का सफल ट्रायल किया जा चुका है और इन चार जगहों पर 5जी सेवा शुरू हो सकती है। जिनमें दिल्ली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरू की मेट्रो, कांडला पोर्ट और भोपाल की स्मार्ट सिटी का इलाका शामिल है।





















