
पंजाब मे इस बार रूठा रूठा रहा मानसून, सामान्य से कम हुई बारिश
चंडीगढ़, 30 सितंबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे इस बार रूठा रूठा मानसून रहा है जिस कारण अधिकाशं इलाको मे सामान्य से कम बारिश हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग व बढ़ते प्रदूषण के कारण व्यापक स्तर पर साल दर साल जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसी का नतीजा है कि मानसून सीजन में बारिश सामान्य से कम रह रही है या फिर ज्यादा हो रही है। इस कारण या तो बाढ़ से फसलें तबाह हो जाती हैं या फिर सिंचाई के लिए किसानों की ओर से भूजल का ज्यादा दोहन किया जाता है। यह चलन पंजाब के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है।





















