कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे कि नहीं? इस सवाल का जवाब मिल गया है। खुद गहलोत ने ही ऐलान कर दिया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. गहलोत ने कहा कि मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था. जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.