
आज चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल हाउस बैठक
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) आज चंडीगढ़ नगर निगम का जनरल हाउस है। इस दौरान शहर के विकास और सुविधाओं से जुड़े एजेंडे पेश किए जाएंगे। सुबह 11 बजे सेक्टर-17 नगर निगम दफ्तर में हाउस लगेगा। शहर के सभी कम्युनिटी सेंटर्स में दिव्यांगों के लिए सुविधाएं शुरू करने का एजेंडा भी हाउस में चर्चा के लिए रखा जाएगा।
इसके लिए कुल 1.63 करोड़ रुपए का बजट है। दूसरी ओर हाउस में सेक्टर-35 में वी -5 रोड पर 86.53 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक्स लगाने, डड्डूमाजरा कॉलोनी में डार्क स्पॉट्स पर लाइट्स लगाने, सेक्टर-56 के पार्क में बच्चों के लिए नए झूले लगाने संबंधी एजेंडे भी चर्चा के लिए आएंगे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















