
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सीएम मान को लेकर स्पीकर संधवां को लिखा पत्र
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सदन में आचरण की निंदा की है। उन्होंने स्पीकर संधवां को नियम 71 के तहत मूल प्रस्ताव का हवाला दिया है। उन्होंने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि भगवंत मान ने सदन के नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर सही आचरण नहीं किया है। उन्होंने न केवल राज्यपाल को अंधेरे में रखा बल्कि विपक्षी पार्टियों को भी बिना बताए गुप्त रूप विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। बाजवा ने आगे लिखा किसी गरिमामय पद पर बैठे किसी व्यक्ति से ऐसे आचरण की उम्मीद नहीं की जाती।























