
जम्मू-कश्मीर में हुआ बड़ा बम धमाका
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पार्किंग में खड़ी बस में जोरदार धमाका हुआ. इसमें 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया है।























