
देश को मिला नया CDS, सरकार ने इस लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) को सौंपी जिम्मेदारी
पढिये पूरी खबर
नई दिल्ली 28 सितंबर (विश्ववार्ता) : देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति की गई है. देश के पहले सीडीएस, जनरल विपिन रावत की हेलीकॉप्टर हादसे में हुई मौत के करीब 9 माह बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान की इस पद पर नियुक्ति की गई है.लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, मई 2021 में पूर्वी कमान के प्रमुख पद से रिटायर हुए थे. जनरल बिपिन रावत को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस बनने का गौरव हासिल था.























