
आज बंद नहीं रहेगा पंजाब, ईसाई भाईचारे ने बंद की कॉल ली वापिस
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्व समाचार) – ईसाई समुदाय ने 27 सितंबर यानि आज पंजाब को बंद करने की कॉल को वापस ले लिया है। पंचायत भवन में मीडिया से बात करते हुए ईसाई समुदाय के नेता खंडखोर पीटर चीडा और परवेज तुंग ने कहा कि एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के साथ बैठक के बाद इस पंजाब बंद का आह्वान स्थगित कर दिया गया है.
गुरदासपुर में पंजाब क्रिश्चियन फेडरेशन ने इस बंद का समर्थन किया था लेकिन अब पुलिस ने विश्वास दिलवाया है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा इसलिए उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया और पंजाब बंद को पूरे पंजाब में ईसाई समुदाय द्वारा स्थगित कर दिया गया है।





















