
दोस्त शिंजो आबे को अंतिम विदाई देने जापान पहुंचे PM मोदी
चंडीगढ, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को टोक्यो पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो में अपने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और जापान की विशेष रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।























