भाजपा में नए अध्यक्ष के लिए नहीं होगा चुनाव
जेपी नड्डा को मिल सकता है एक्सटेंशन
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): भाजपा में अभी पार्टी के मुखिया का चुनाव नहीं होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। 20 जनवरी 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बीजेपी संविधान के अनुसार अध्यक्ष पद पर तीन साल के लिए नियुक्ति होती है. जेपी नड्डा के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा को अप्रैल-मई 2024 तक के लिए एक्सटेंशन मिल सकता है। बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा पहले सात महीने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। हालांकि अब 2024 के आम चुनाव तक भाजपा की कमान उनके ही हाथ में रह सकती है।
























