
भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने की प्रेस वार्ता
पढिये क्या कहा
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद आज पूर्व सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान पूर्व सीएम व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे पार्टी अध्यक्ष ने इस्तीफा देने से एक महीने पहले बुलाया था, मैं अपना इस्तीफा लेकर गया लेकिन उन्होंने मेरा इस्तीफा लेने से मना कर दिया। इसके बाद हरीश रावत की जिम्मेदारी लगाई कि वह चंडीगढ़ जाकर पार्टी में हो रही अनबन को ठीक करें। कैप्टन ने आगे कहा कि इसके एक महीने बाद जब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में सीएलपी की मीटिंग बुलाई तो मैनें सोनिया गांधी को फोन किया तब उन्होंने कहा कि आप इस्तीफा दें। पार्टी के इस रवैए ने मेरा कांफिडेंस डाउन किया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























