
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंटौंजा इलाके में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट कर तालाब में जा गिरी। ट्राली सवार 45 लोग तालाब में डूब गए। हादसे में 9 महिलाएं और एक बच्ची की मौत होने की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कई शव बाहर निकाले गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है।






















