हरियाणा की दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमरा ने जीता डीआईडी सुपर मॉम्स का खिताब
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले की रात हरियाणा की वर्षा बुमरा ने अपने नाम शो की ट्रॉफी और प्राइज मनी की हैं. हरियाणा के हांसी में पुराने भारत सिनेमा वाली गली में रहने वाली वर्षा ने पूरी शिद्दत के साथ हर एपिसोड में परफॉर्म किया और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा की मदद से आज वर्षा विनर बन गईं