
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बड़ी खबर
कुल्लू में वाहन खड्ड में गिरने से इतने पर्यटकों की मौत
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता)हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक यात्री वाहन (टेम्पो-ट्रैवलर) के खड्ड में गिर जाने से सात पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें से तीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) वाराणसी के छात्र थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि बंजार अनुमंडल के घियाघी में रविवार रात साढ़े आठ बजे हुए हादसे में 10 अन्य लोग घायल हो गए।.





















