
जेल में बंद नवजोत सिद्धू नवरात्रि के दौरान रहेगें मौन
पढिये क्यों, पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बताया क्या है कारण
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): नवजोत सिंह सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने एक वर्ष की सजा सुनाई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने नवरात्रि के दौरान मौन व्रत रखने का फैसला किया है यह जानकारी उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे दी है और कहा है कि अब वो 5 अक्टूबर के बाद ही सबसे मिलेंगे।
पढिये 34 साल पुराना रोड रेज मामला आखिर क्या था
27 दिसंबर 1988 की शाम सिद्धू अपने दोस्त रुपिंदर सिंह संधू के साथ पटियाला के शेरवाले गेट की मार्केट में पहुंचे थे। मार्केट में पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान सिद्धू ने गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। पीडि़त को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।























