
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो मामला:
गिरफ्तारर संजीव का फोन जांच के लिए भेजा जायेगा फॉरेंसिक लैब
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में छात्राओं के नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार फौजी संजीव कुमार को पंजाब पुलिस मोहाली ले आई है। उसका मोबाइल पुलिस ने जांच को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। आरोपी को खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ की इमारत में रखा गया है। आज आरोपी की कोर्ट में पेश किया जायेगा।
बतां दे कि पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ङ्कढ्ढष्ठश्वह्र लीक मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से 12 और वीडियो मिले थे। यह वीडियो उसके ही निकले। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसमें उससे यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो मंगवाए गए। इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा, उसके शिमला के ब्वॉयफ्रैंड सन्नी मेहता और दोस्त रंकज वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।























