
हलका खरड़ के नया गांव में जल्द लगेगा सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट : अनमोल गगन मान
कैबिनेट मंत्री द्वारा नया गांव में शहीद- ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना
एसएएस नगर/ चंडीगढ़, 25 सितम्बरःपंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्रम, निवेश प्रोत्साहन और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँव नया गांव में कमेटी दफ़्तर के पास चौक में आज शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रमिमा की स्थापना की। उन्होंने कहा कि आज से यह चौक भगत सिंह चौक के नाम से जाना जायेगा। शहीद- ए- आज़म की प्रतिमा की स्थापना करने के उपरांत उन्होंने कहा कि लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए ग्राम नया गांव में जल्दी ही राज्य सरकार की तरफ से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ( एस. टी. पी) लगाया जायेगा। इससे पहले नया गांव पहुँचने पर भारी इक्टठ की तरफ से कैबिनेट मंत्री का हार्दिक स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री ने लोगों के इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये कहा कि शहीद- ए- आज़म सरदार भगत सिंह जैसे हमारे नायक हमेशा हमारी सोच में जीते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि उनकी सोच और इतिहास को हम अपनी नयी पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह ने ग़ुलामी को नामंज़ूर करके देश के लोगों की आज़ादी के लिए हँसते- हँसते फांसी का रस्सा चूम कर युवा अवस्था में देश के लिए मर मिटने और बलिदान को पहल दी। उनकी तरफ से देश के लिए दिये बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़ सुथरा वातावरण, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने वचनबद्ध है। उन्होंने कहा नया गांव में लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए यहाँ जल्दी ही राज्य सरकार की तरफ से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने लोगों को प्रतिदिन आतीं मुश्किलों का जल्दी हल करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों के साथ किया गया हर वायदा पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार लोगों के सर्वपक्षीय विकास के लिए लगातार यत्नशील है।
इस प्रोग्राम का प्रबंध नया गांव- मुल्लांपुर- माजरी प्रैस क्लब की तरफ से किया गया था। इस मौके पर नया गांव प्रधान नगर कौंसिल बीबी बलविन्दर कौर मंड, नया गांव के कार्य साधक अधिकारी श्री अशोक कुमार और प्रैस क्लब के चेयरमैन श्री तरसेम लाल शर्मा, प्रधान जे. के. भट्ठ, संजीव मलिक और अन्य वालंटियर बड़ी संख्या में विशेष तौर पर उपस्थित थे
———





















