
अंकिता भंडारी हत्या मामले को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता)अंकिता भंडारी हत्या मामले को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. हर तरफ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. उत्तराखंड में अंकिता के होम टाउन श्रीनगर में सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। महिलाओं ने अंकिता के फोटो वाली तस्वीरें उठाकर इंसाफ की मांग की। इससे पहले, शनिवार को नाराज लोगों ने आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में आग लगा दी थी।





















