हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की बिगड़ी तबीयत
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता)हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह बीमार हो गए हैं। ऐसे में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संदीप सिंह का इलाज डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में चल रहा है. जानकारी के अनुसार खेल मंत्री संदीप सिंह को बुखार और ब्लड शुगर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल खेल मंत्री अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वहीं, उनके कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.






















