
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओ की शिकायतों के लिए लगाया कैंप
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता): मोहाली जिले मे पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड मोहाली डिवीजन ने शिकायतों के निवारण के लिए फाल्कन व्यू सेक्टर 66 मोहाली में कैंप लगाया। इस अवसर पर बिल साइट पर 50 से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया।धीरज पाल, राजस्व लेखाकार नवजोत कौर सहित अन्य अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। अश्विनी कुमार एसई मोहाली ने बताया कि पीएसपीसीएल। मूल्यवान उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निकट भविष्य में इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे





















