
आज हो सकता है राजस्थान के नये सीएम का ऐलान
बुलाई विधायक दल की बैठक
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस पार्टी ने आज यानी रविवार, 25 सितंबर को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी मौजूद रहेंगे। अशोक गहलोत के कांग्रेस चीफ के लिए चुनाव लड़ने के चलते सचिन पायलट ने भी विधायकों से मिलना तेज कर दिया है। शुक्रवार को सचिन पायलट ने विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी और पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी से उनके कक्ष में मुलाकात की थी।























