
इस वक्त की बडी खबर
‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा ऐलान
शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ऐलान किया कि भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले एयरपोर्ट का नाम बदला जाएगा। गौरतलब है कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती है। इस साल पंजाब में भगत सिंह को लेकर राजनीति चर्चा में रही। आम आदमी पार्टी खुद को भगत सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाली बताती रही है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों पर भी चर्चा की.























