
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
चंडीगढ़, 24 सितंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार, 26 सितंबर, 2022 को अग्रसेन जयंती के अवसर पर औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।























