
27 सितंबर को होने वाले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर फिर घमासान
राज्यपाल पुरोहित ने सत्र को लेकर मांगी डिटेल
चंडीगढ, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब सरकार द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर फिर घमासान जारी हो गया है। सत्र को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विधानसभा सचिव से डिटेल मांग ली है। राज्यपाल ने पुन: बुलाए गए सत्र को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि है किस संसदीय कार्य के लिए सत्र बुलाया जा रहा है, इसकी डिटेल दी जाए। राज्यपाल ने इस संबंध में पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।
बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सरकार द्वारा बुलाये गये सत्र को पंजाब राज्यपाल ने रद्द कर दिया था। जिसके बाद सी.एम. मान ने पुन: सत्र बुलाने का फैसला लिया था।























