
इस वक्त की बडी खबर
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने पंजाब की मान सरकार को दिया बडा झटका
लगाया इतने हजार करोड रूपये का जुर्माना, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की मान सरकार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने बडा झटका दिया है। एन.जी.टी. ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ठोस और तरल कचरे का सही प्रबंधन नहीं करने पर पंजाब राज्य पर 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। उक्त आदेश एन.जी.टी. अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने जारी किए हैं।
जानकारी के लिए बतां दे कि देश में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गीले और सुखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में पंजाब में इस मामले में काफी लापरवाही सामने आई है।























