चंडीगढ़ में अब पिछली सीट पर बेल्ट अनिवार्य, नहीं तो देना होगा जुर्माना!
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस पिछली सीट में सीट बेल्ट लगाने के लिए कर रही है जागरूक
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्राइविंग के दौरान कार की पिछली सीट पर बिना सीट बेल्ट लगाकर बैठने पर एक हजार रुपये का चालान होता है। यह कदम जानलेवा हादसों पर लगाम लगाने के मकसद से उठाया गया है।
ऐसे में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस भी शहर में लोगों को कार की पिछली सीट में सफर के दौरान सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक कर रही है। ट्रैफिक पुलिस के जवान शहर के लोगों को ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रुकवाकर उन्हें पिछली सीट पर भी सीट बेल्ट लगाने के लिए अवेयर कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में सफर के दौरान सीट बेल्ट लगाना जितना आगे बैठे लोगों के लिए जरूरी है उतना ही पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए भी आवश्यक है।
























