
पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफैसरों को हाईकोर्ट से लगा झटका
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) चंडीगढ़ में 60 वर्ष की आयु में प्रोफेसरों के रिटायरमेंट पर लगी रोक हटा दी है। अब पीयू के प्रोफेसर 60 वर्ष की आयु में ही रिटायर होंगे न कि 65 वर्ष की आयु में। हाई कोर्ट के इस आदेश से वह सभी प्रोफेसर सेवा मुक्त हो जाएंगे जो 60 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं।
जानकारी के लिए बतां दे किहाईकोर्ट ने रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की याचिका पहले तत्काल प्रभाव से खारिज कर दिया था। पहले भी करीब 58 टीचरों ने 60 साल की उम्र के बाद अपनी रिटायरमेंट पर हाईकोर्ट से रोक लगवा ली थी। प्रोफेसर्स की रिटायरमेंट उम्र 60 से 65 किए जाने का मामला फिलहाल पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में काफी लंबे समय से अटका हुई था। अब जाकर इस हाईकोर्ट का फैसला आया है।























