
आज दिन-रात बराबर होंगे, इसके बाद दिन छोटे होने लगेंगे
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) प्रतिवर्ष होने वाली खगोलीय घटना के तहत 23 सितंबर यानि आज दिन रात बराबर होंगे। इसके बाद दिन धीरे धीरे छोटे होने लगेंगे। यह खगोलीय घटना यहां स्थापित वेधशाला में प्राचीनतम यंत्रों के माध्यम से आसानी से देखी जा सकती है। । 23 सितंबर के बाद सूर्य दक्षिणी गोलाद्र्ध एवं तुला राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के दक्षिणी गोलाद्र्ध में प्रवेश के कारण अब उत्तरी गोलाद्र्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे और रात की अवधि बढऩे लगेगी। यह क्रम 22 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 22 दिसंबर को भारत सहित उत्तरी गोलाद्र्ध में दिन सबसे छोटा एवं रात सबसे बड़ी होगी। इधर सूर्य के दक्षिणी गोलाद्र्ध में प्रवेश के कारण सूर्य की किरणों की तीव्रता उत्तरी गोलाद्र्ध में कम होने लगेगी। इसे शरद ऋतु का प्रारंभ भी माना जाता है। शासकीय जीवाजी वेधशाला में शंकु यंत्र और नाड़ीवलय यंत्र के माध्यम से इस घटना को देखा जा सकेगा। शनिवार को शंकु की छाया पूरे दिन सीधी रेखा (विषुवत रेखा) पर गमन करती हुई दिखाई देगी।





















