
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए CM का पद छोड़ने को तैयार
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं दो पदों पर रहकर न्याय नहीं कर सकता। वहीं, उन्होंने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा है कि ये विधायक तय करेंगे। इसके अलावा गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को आखिरी बार मनाने कोच्चि जा रहा हूं, अगर नहीं माने तो पर्चा भरना पड़ेगा गहलोत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन-पत्र भरने के लिए तैयार रहने की बात स्वीकारते हुए कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सएम बनाने को लेकर फैसला विधायक करेंगे। एक बातचीत में गहलोत ने कहा कि विधायकों की भावना और कैसे आगामी चुनाव जीतें इस बात को ध्यान में रखकर आलाकमान निर्णय करेगा। सीएम का फैसला नाजुक होगा। इसको लेकर काफी सोच-समझकर फैसला करना होगा।





















