
PM मोदी आज करेंगे पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यों के नीति निर्माताओं के इस तरह के राष्ट्रीय सम्मेलनों में पीएम मोदी की भागीदारी एक पद्धति का अनुसरण करती है. प्रधानमंत्री की तरफ से इस बात का जानबूझ कर प्रयास किया जाता है कि सहकारी संघवाद एवं ‘टीम इंडिया’ की भावना का पोषण करते हुए राज्य के नेताओं को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य एवं दृष्टिकोण प्रदान किया जाए.























