
हैदराबाद में तीसरे टी20 के टिकट को लेकर उमड़ी भीड़
पुलिस ने प्रशंसकों पर किया लाठीचार्ज
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) हैदराबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले की टिकट बिक्री के दौरान भगदड़ मच कई है हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में गुरुवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच के टिकट खरीदने के लिए हजारों क्रिकेट प्रशंसक एकत्र हुए, जो रविवार (25 सितंबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाला है। भारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने प्रशंसकों पर लाठीचार्ज किया और चार लोग घायल हो गए।





















