
पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव
लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए मौन हो गए। आज यानी गुरुवार को राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया। राजू श्रीवास्तव मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय थे, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में एक्टिंग की थी।























