
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज होगा अंतिम संस्कार
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार 9.30 बजे दिल्ली में किया जाएगा। राजू का बिना किसी गॉडफादर के इतनी सफलता हासिल करना इंस्पायरिंग है। राजू के फैंस की आंखें नम हैं। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। पीएम मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया.राजू के बहनोई ने पुष्टि की कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, “सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दी





















