
धान की खरीद के लिए 36,999 करोड़ रुपए की नगद कजाऱ् हद मंज़ूर
पहले दिन से ही किसानों के खातों में फ़सल का भुगतान होगा- मुख्यमंत्री
किसानों की मेहनत से पाली फ़सल का दाना- दाना खरीदा जायेगा- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 22 सितम्बर:भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज धान के आगामी खरीद सीजन के लिए अक्तूबर, 2022 के लिए नगद कजाऱ् हद ( सी. सी. एल.) 36, 999 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी है और यह राशि बरतने के बाद नवंबर, 2022 महीने के लिए 7500 करोड़ रुपए जारी किये जाने की उम्मीद है।
इन विवरणों को सांझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगद कजऱ्ा हद की जल्दी मंजूरी धान के आगामी खरीद सीजन के लिए समय पर तैयारियों को यकीनी बनाऐगी और एक अक्तूबर से ही किसानों के खातों में सीधे तौर पर भुगतान करने की सुविधा देगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि खरीफ सीजन ’आप’ सरकार का पहला धान का खरीद सीजन है और इसलिए उन्होंने मई महीने में ही ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग को इस सम्बन्धी आगामी योजनाबंदी करने के निर्देश जारी किये थे। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर सरकार ने नवीनतम आई. टी. तकनीकों का प्रयोग करके इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए मिलिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर और स्टाक वस्तुओं की खरीद से सम्बन्धित सरकारी नीतियों को पूरी तरह बदल दिया है।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने बुरे शासन के दौरान राज्य सरकार चार बार धान का खरीद सीजन शुरू होने से पहले समय पर नगद कजऱ्ा हद हासिल करने में असफल रही। निष्कर्ष के तौर पर इन चार सालों में किसानों को अपनी मेहनत से पाली फ़सल की अदायगी के लिए पहले हफ़्तों तक इन्तज़ार करना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार पंजाब के किसानों की तरफ से पैदा किये धान का एक- एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए हमेशा अग्रणी रहा है और राज्य आगे भी यह रिवायत जारी रखेगा।





















