
पंजाब के लुधियाना मे दामाद-सास की हथौड़ें से मारकर हत्या
चंडीगढ, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के बसंत एवेन्यू स्थित वेहड़े में रहने वाले दामाद और सास की लोहे की पाइप और हथौड़े मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घायल रवि और उसकी सास नूरजहा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने गोपीराम, अहमद, किरण सहित चार लोगों हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





















