
पंजाबवासियों के लिए बडी खुशखबरी
विश्व बैक ने पंजाब को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की
चंडीगढ, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाबवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने भारत के राज्य पंजाब को अपने वित्तीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने और सार्वजनिक सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार करने में मदद करने के लिए 150 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है। विश्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए कानूनी और नीतिगत सुधारों के राज्यव्यापी कार्यान्वयन का समर्थन करने से सार्वजनिक खरीद प्रणालियों में जवाबदेही बढ़ाने के अलावा नई परियोजनाएं, बजट और निगरानी कार्यों को मजबूत करने में मदद मिलेगी इस बारे में बात करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि हमारी सरकार पंजाब की आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी गारंटियां जल्द ही पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बजट के जरिए 2 चरणों में काम किया जाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि पहले चरण में नगर निगमों को ग्रांट व्यवस्था शुरू की जाएगी।






















