हरियाणा के गैंगस्टर संदीप शेट्टी का कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े मर्डर
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता) राजस्थान में नागौर कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हो गया। कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस के सामने ही शूटर्स ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संदीप नागौर जेल में ही बंद था। पुलिस ने मौके से कारतूस के करीब 10 खोल बरामद किए हैं. दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस की ओर से पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है.






















