
माइनिंग पर नकेल कसने को लेकर मान सरकार एक्शन मे
इन इलाको मे की बडी दबिश
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी सरकार बनी है तब से मान सरकार माईनिंग पर कडी नकेल डालने को लेकर लगातार प्रयासरत है और लगातार एक के बाद एक एक्शन ले रही है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नंगल के बरारी और कालसेरा गांवों में दो जगहों पर बडी दबिश की गई है। जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह रेड माइनिंग को लेकर की गई थी। ईडी की टीम सुबह से ही दोनों जगहों पर छापेमारी कर रही है।























