
पंजाब के लुधियाना मे संदिग्ध परिस्थतियों मे महिला व उसकी बेटियां लापता
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना के थाना लाडोवाल मे संदिग्ध परिस्थतियों मे महिला व उसकी 2 बेटियो लापता होने की खबर से ईलाके मे हडकंप मच गया है जिस कारण पुलिस ने मौके पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थानेदार राजिंदर सिंह ने बताया कि गांव तलवंडी कलां के रहने वाले शिकायतकर्ता निर्मल सिंह पुत्र मस्तू राम ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को उसके बेटे की पत्नी किरणदीप कौर (26) अपनी 5 वर्षीय और 3 वर्षीय बच्ची के साथ घर से बेटी दवा लेने गई थी जो रात तक घर वापिस नहीं आई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















