
जेपी नड्डा से मिले पंजाब के पूर्व CM अमरिंदर सिंह, आज होंगे BJP में शामिल
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता)पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज भाजपा में शामिल होने से पहले दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने बेटे रनिंदर सिंह और बेटी जय इंदर कौर के साथ बीजेपी में शामिल होंगे. इसके अलावा पंजाब के कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के अलावा पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है.





















