
पंजाब के कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी
पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ”मेरी सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली (ओपीएस) को वापस लाने पर विचार कर रही है. मैंने अपने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता और तौर-तरीकों का अध्ययन करने को कहा है। हम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना लागू होने के आसार बढ़ते जा रहे हैं. बता दें कि पंजाब के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1571750680679051270?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571750680679051270%7Ctwgr%5E33eeffe848ec52df44ee8e1b2bcbcdc1c257cc5b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjabi.wishavwarta.in%2F%3Fp%3D222604























