
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो मामला: एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता) वीडियो वायरल करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया है। वीडियो वायरल करने के आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।






















