
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो वायरल मामले को लेकर सांसद किरण खेर का बडा टवीट
पढिये क्या कहा
चंडीगढ, 18 सिंतबर (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले को लेकर चंडीगढ भाजपा की सांसद किरण खेर ने निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई भयावह घटना से मैं नैतिक रूप से आहत हूं। इस संस्थान के कारण मेरे शहर का नाम खराब हो रहा है। मैं स्पष्ट करन चाहती हूं कि यह खरड़, पंजाब में स्थित है। इस घटना की शिकार लड़कियों और उनके माता-पिता के प्रति मेरी गहरी चिंता है।
I am morally shaken by the ghastly incident at #ChandigarhUniversity. The name of my city is being tarnished due to this institute. I want to clarify that it is based in Kharar, Punjab. My heartfelt concern goes out to the girls & their parents who are a victim of this incident.
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) September 18, 2022





















