
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामला:
सांसद राघव चढ्ढा का बडा बयान
चंडीगढ, 18 सिंतबर (विश्ववार्ता): मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है। वहीं सांसद राघव चड्ढा ने इस घटना की निंदा की है और सभी को शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का मामला सबसे शर्मनाक है। पंजाब सरकार इस अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम सब आपके साथ हैं और न्याय होगा।
The #ChandigarhUniversity case is most shameful. Punjab Government will leave no stone unturned to bring the perpetrators of this crime to justice. I appeal to everyone to maintain calm. We all are with you and justice will be done.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 18, 2022























