
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान का बडा बयान
घटना की उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश
चंडीगढ, 18 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ऑफ मोहाली में पढ़ रही 60 छात्राओं का नहाने का वीडियो वायरल मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुन कर दु:ख प्रगट किया है। उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दु:ख हुआ। हमारी बेटियां हमारी इज्जत है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन के संपर्क में हूं और साथ ही उन्होंने सभी को अफवाहों से बचने की अपील की है।
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ ਵਾਪਰੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਸੁਣ ਕੇ ਦੁੱਖ ਲੱਗਿਆ…ਸਾਡੀਆਂ ਧੀਆਂ ਸਾਡੀ ਇੱਜ਼ਤ ਨੇ…ਘਟਨਾ ਦੀ ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ…ਜੋ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀ ਹੋਇਆ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਾਂਗੇ…
ਮੈਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ ਰਾਬਤੇ ‘ਚ ਹਾਂ…ਮੈਂ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾਂ ਹਾਂ ਕਿ ਅਫ਼ਵਾਹਾਂ ਤੋਂ ਬਚੋ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 18, 2022























